महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला संस्करण जारी है और यह लीग काफी चर्चा में भी है। इस लीग में तीन टीमें ऐसी हैं जो पुरुष आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के नाम से हैं। इस कारण यह लीग काफी सुर्खियां बटोर रही है।
महिला प्रीमियर लीग में दुनियाभर की कई स्टार क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया है और वह जलवा बिखेर रही हैं। उन्हीं में से एक नाम है ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पेरी का। पेरी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल कर रही हैं। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जहां उन्होंने 5 छक्कों के साथ 67 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। वहीं यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने गेंद से कमाल कर दिया। खास बात यह भी थी कि इस टूर्नामेंट आरसीबी की यह पहली जीत थी।
इतना ही नहीं एलिस पेरी ने जहां इस पारी में 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं उन्होंने एक गेंद ऐसी भी फेंकी जिससे उन्होंने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर ने महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंक दी। उन्होंने 130.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए
साउथ अफ्रीका की स्टार गेंदबाज शबनिम इस्माइल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले अगर महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंदों की बात करते तो टॉप-5 में शबनिम इस्माइल और पेरी की हमवतन डार्सी ब्राउन शामिल थीं। लेकिन अब एलिस पेरी ने ऐसी एंट्री मारी कि सबको पछाड़कर नंबर 1 स्थान कब्जा लिया।
Fastest delivery in the history of women’s cricket. Who else but the 🐐? 💁♀️
Pez lives life in the fast lane! 💨#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #SheIsBold #WPL2023 pic.twitter.com/Q78Llb5FOC
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 16, 2023