दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की फोटो शेयर, लेकिन कर दी एक गलती, जिसे देख लोग भड़के

0
पूरा देश ने 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल सेलिब्रेट किए। सरकार की पहल पर अपने-अपने घर तिरंगा लहराया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। ऐसे में ‘रामायण’ फेम दीपिका चिखलिया ने भी ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने सभी को बधाई दी लेकिन एक गलती कर दी, जिसके बाद लोगों ने उन पर मीम्स बना दिए।

अब ऐसा क्या किया आइए बताते हैं

सरकार ने हर घर तिरंगा कैम्पेन की शुरुआत की थी। इसी वजह से सभी ने इस मुहिम को फॉलो किया और अपने घर में तिरंगा फहराया। दीपिका चिखलिया ने भी फोटो शेयर की। इसमें वह सफेद प्लाजो और कुर्ता पहने एक हाथ से सलाम ठोंकते हुए और दूसरे हाथ में तिरंगा पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम सभी को 75वीं स्वतंत्रता मुबारक।’

 

दीपिका चिखलिया ने भारत के प्रधानमंत्री ऑफिस के ट्विटर हैंडल के बजाय उन्होंने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के ऑफिस को टैग कर दिया। अब इसी के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को दौड़ा लिया। एक यूजर ने लिखा- ‘हे प्रभु, कहाँ है आप? अब तो अवतार लेना ही होगा।’ इसके बाद दूसरे ने लिखा, ‘ये सीताजी को क्या हो गया है, रावड़ को सलाम कर रही हैं।’ एक ने कहा- शांत हो जाओ दोस्तों, पाकिस्तान भारत का ही एक राज्य है। एक ने मजे लेते हुए पूछा- हे माते, ये आपकी कैसी माया है? इन असुरों के मंत्री को किस कारण टैगीत किया है आपने?

Test

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here