बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का जन्मदिन पर उनके फैंस नम आंखों से कर रहे उन्हें याद कर रहे है

0

आज बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का जन्मदिन है। इस मौके पर एक बार फिर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मशहूर सिंगर केके का निधन इसी साल मई महीने में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर फैंस उनको  याद कर रहे हैं। केके का निधन अचानक एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुआ था।

वो गाते-गाते स्टेज पर ही गिर पड़े थे। सिंगर केके 31 मई को कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। ये उनके कोलकाता ट्रिप का दूसरा दिन था। कॉन्सर्ट के दौरान ऑडिटोरियम में क्षमता से दोगुने लोग पहुंच गए थे। जिसकी वजह से वहां पर गर्मी के कारण घुटन जैसा माहौल बन गया था।

केके बार-बार पसीना पोंछते और गर्मी बढ़ने की कंप्लेन करते दिखाई दे रहे थे। वहीं, इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश होकर गिर पड़े।

Test

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here