मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई राघव चड्ढा की दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो

0

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल काफी दिनों से एक्ट्रेस की शादी की खबरे तेजी से वायरल हो रही थी। जहां कहा जा रहा था की एक्ट्रेस इसी महीने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा संग शादी रचाने वाली हैं। वही अब शादी की इन खबरों के बीच एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पे स्पॉट हुई हैं। जहां एक्ट्रेस के चेहरे की ग्लो देखते बन रही हैं।

दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया हैं। जहां इस दौरान एक्ट्रेस ने परिणीति चोपड़ा को 17 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए रवाना हुई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें R नाम की कैप पहने भी देखा गया, जिसे लोग राघव चड्ढा से जोड़कर देख रहे हैं। बता दे की परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर बहुत खुश नजर आईं। उनके चेहरे पर दुल्हन बनने का निखार साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस डेनिम जींस, व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स में कूल रही थीं। नो-मेकअप लुक में भी उनके चेहरे पर बेशुमार चमक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वही अब परिणीति के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए दिख रहे हैं। जहां एक यूजर में कमेंट कर लिखा हैं की- ‘मैं ये प्रार्थना करता हूं की राघव और परिणीति को जोड़ी भी बिलकुल जेनेलिया और रितेश जैसी हो’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘यह वही हैं जो बोली थी मैं कभी किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करूंगी’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया की- आज ये पैप्स पर चिलाई नहीं, शायद आज ये मेकअप कर के आई होगी कल बिना मेकअप के पैप्स ने क्लिक किया था। वही अब इसी तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स जमकर मजे लेते हुए दिख रहे हैं।

बात दे की हाल ही में परिणीति और राघव की शादी की वीडिंग कार्ड वायरल हुई थी। जिसमें शादी से सम्बंधित हर छोटी से छोटी जानकारी दी गयी थी। बता दे की वेडिंग कार्ड में प्री-वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेंगें।

सोशल मीडिया पर कपल के एक फैन ने इसे शेयर किया है। परिणीति और राघव की शादी फूल वाइट थीम पर बेस्ड होगी। इसी के साथ कपल के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू होकर और 24 सितंबर को खत्म होगी। कपल की रिसेप्शन 30 तारिक को चंडीगढ़ के ताज होटल में रखा जाएगा। जहां इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here