Rishabh Pant Video: ठीक होने की दिशा में है ऋषभ पंत, बैसाखी के सहारे पूल में उतरे, शेयर किया वीडियो;

0

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। पंत आगामी आईपीएल में नहीं खेलेंगे। उनकी वापसी में अभी पांच से छह महीने और लग सकते हैं। पंत अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूल में चल रहे हैं।

पंत पूल में बैसाखी के सहारे चल रहे हैं। अभी उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ रही है। पंत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं।” पंत के इस वीडियो को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी लाइक किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, ”इसे जारी रखो पंत।” वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पंत की सेहत में सुधार से काफी खुश दिखे। उन्होंने कमेंट में ‘ताली’ वाली इमोजी शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

पंत ने शेयर की थी शतरंज की तस्वीर
पंत ने हाल ही में दो पोस्ट से यह बताने की कोशिश की थी कि उनके मन में क्या चल रहा है। पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पहली तस्वीर शतरंज की शेयर की थी। उन्हें चेस खेलना काफी पसंद है। वह शतरंज की बाजियों की तरह क्रिकेट मैदान पर भी सबकुछ तुरंत बदलने में माहिर हैं। उन्होंने फैंस से एक सवाल भी पूछा था। पंत ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा था- ”क्या कोई अंदाजा लगाएगा कौन खेल रहा है?”इसके बाद अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में पंत ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह छत पर बैठे थे। उन्होंने अपने किसी साथी को वीडियो बनवाया था। पंत तूफान के बीच छत पर बैठे थे।

30 दिसंबर को हादसे का शिकार हुए थे पंत
पिछले साल के अंत में 30 दिसंबर को पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें शुरुआती उपचार के बाद मुंबई शिफ्ट किया गया था। वहां इलाज के बाद वह घर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here