रोहित शर्मा बहुत ही खतरनाक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। एशिया कप में वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। उनकी कमान में भारतीय टीम एशिया कप का खिताब जीतना चाहेगी।
भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के निशाने पर महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड होगा
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित
एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अगर 25 रन बना लेते हैं तो वो सचिन को पीछे छोड़कर एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे।
रोहित ने एशिया कप में 26 पारियों में 883 रन बनाए हैं। 117 रन बनाने पर वो एशिया कप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लेंगे।
Test