हर कोई है 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की आज भी दीवाना हैं। उन्होंने अपने समय में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।उन्होंने अपने समय में खूब नाम कमाया है।इतना ही नहीं उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की है,उनके साथ काम किया है। इसमें सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के नाम शामिल हैं। यह एक्ट्रेस परदे पर काफी कम नजर आती है। परंतु बात करे अगर उनकी सोशल मीडिया की तो वह उसपे काफी एक्टिव रहती है।
वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। करिश्मा कपूर ने कुछ दिन पहले अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस स्वीमिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर बिकिनी पहने नजर आ रही हैं और इसके कैप्शन में लिखा है गर्मियों का अंत।इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी पहनी हुई है और कानों में ईयररिंग्स कैरी किए हुए हैं।
View this post on Instagram
इस लुक में करिश्मा बेहद आकर्षक लग रही थीं।एक्ट्रेस के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 30 साल पहले की थी।अभिनेत्री की पहली फिल्म प्रेम कैदी थी जिसमें अभिनेता हरीश कुमार नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में दिलीप ताहिल, शफी इनामदार, भारत भूषण, असरानी और परेश रावल भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन के मुरलीमोहन रॉय ने किया था।
करिश्मा कपूर ने हाल ही में इंडस्ट्री में फिर से वापसी की है। इसे लेकर वह काफी एक्साइटेड भी थीं। आने वाले समय में करिश्मा कपूर कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ काम किया है। वह जल्द ही ब्राउन नाम के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली हैं।