सुपरहिट टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ से चर्चा में आई एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने एक ही शो से घर-घर में एक खास पहचान हासिल कर ली है। आज भी ज्यादातर लोग उन्हें माता पार्वती के नाम से ही जानते हैं, जो रोल उन्होंने महादेव में अदा किया था। हालांकि, असल जिंदगी में एक्ट्रेस काफी अलग है। इसकी झलक अक्सर उनके लुक्स में देखने को मिल जाती है।
पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर नए-नए लुक्स की फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी होती जा रही है। फैंस उनका हर नया अवतार देखने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट लुक दिखाया है।
View this post on Instagram
इस फोटो में पूजा को साटिन की वन शोल्डर ड्रेस पहने देखा जा रहा है। उन्होंने अपने इस लुक को ब्राउनिश मेकअप से कंप्लीट किया है और बालों को ओपन रखा है। इसके साथ उन्होंने बेज कलर की प्लेटफॉर्म हील्स कैरी की है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही हैं। पूजा पार्किंग एरिया में खड़ी होकर अपने लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इस अवतार में भी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।