ऋचा चड्ढा और अली फजल कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। ये दोनों अगले महीने में आधिकारिक रूप से हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। इनकी शादी का जश्न करीब एक सप्ताह तक चलेगा। इस बीच एक्ट्रेस के लिए इस दिन का इंतजार करना काफी कठिन लग रहा है। सोशल मीडिया पर हालिया पोस्ट में ऋचा चड्ढा ने अपनी फीलिंग्स बयां की है।
जाने पूरी कहानी
Can’t wait for October… 🥰 pic.twitter.com/56jADWb9LU
— RichaChadha (@RichaChadha) September 15, 2022
ऋचा और अली अब दिल्ली और मुंबई में भव्य उत्सव के लिए तैयार हैं। शादी की खबरों के बीच ऋचा चड्ढा ने 16 सितंबर 2022 को ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा है, ”नया जीवन, लोड हो रहा है।” और उन्होंने इसे कैप्शन दिया है, ”अक्टूबर का इंतजार नहीं कर सकती।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट से ये तो साफ है कि उन्हें अपने वेडिंग-डे का बहुत बेसब्री से इंतजार है।
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी से पहले दिल्ली के एक शाही विरासत किले में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग बैश होगा। उत्सव सितंबर के अंत में शुरू होगा और 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद, दोनों 6 अक्टूबर को एक भव्य शादी और 7 अक्टूबर को रिसेप्शन के लिए मुंबई की यात्रा करेंगे।
ऋचा और अली फजल की शादी का जश्न लगभग 7 दिनों तक चलेगा। यह 30 सितंबर 2022 से शुरू होगा और 7 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगा। शादी के दो रिसेप्शन की योजना बनाई गई है, एक मुंबई में और दूसरा दिल्ली में। रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल होंगे।